Hello Friends,

मुझे उम्मीद है आप सब कुशल मंगल और खुश है। सबसे पहले में मेरे प्यारे पाठकों से माफी चाहता हूँ कि पिछले दो सप्ताह से ज्यादा समय से मैं आप लोगों से दूर रहा। इसके पीछे trainings का मेरा busy schedule मुख्य कारण है।

आज की कहानी एक ऐसी महिला model क बारे में है जिसने दुनिया के नजरिये को नकारा और फिर उसे बदला भी दिया। एक बार अमेरिका में uber टैक्सी में सफ़र कर रही बेहद काली महिला (Black Women) को देखते हुए टैक्सी चला रहे गोरे ने पूछा, “अगर तुम्हे कोई $10,000 (लगभग 6,50,000) दे तो क्या तुम अपनी चमड़ी को bleech करवा कर इसे अच्छा बनाना चाहोगी?” महिला ने मुस्कान भरते हुए उत्तर दिया, “कभी नहीं क्यूंकि मेरी चमड़ी का रंग मेरे लिए भगवान् का एक आशीर्वाद है”। इस घटना के बाद से आज वह एक बड़ी public figure, खूबसूरती का एक icon तथा महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई।

उस महिला का नाम है Nyakim Gatwech, इस 24 वर्षीय महिला model को आज दुनिया “Queen Of Darkness” के नाम से जानते हैं। इस खुश मिजाज model के instagram profile को अगर आप देखें तो समझ जायेंगे कि कुछ तो ख़ास है इस model में जिसकी वजह से आज instagram पर ही इसके 3,00,000 से भी ज्यादा followers हैं। South Sudan की आज आज यह सबसे papular model है।

Nyakim-Gatwech-justhappyminds.com

“Queen Of Dark” (Source-Internet)

Nyakim Gatwech का जन्म Ethiopia में हुआ और शुरूआती बचपन South Sudan में गुजरा। चूँकि Nyakim का बचपन अफ़्रीकी देशों में गुजरा था तो उसे कभी कोई ज्यादा बड़ी परेशानी नहीं  उठानी पड़ी थी। क्यूंकि अफ्रीका के देशों में सभी लोगों का रंग सांवला होता था। हालाँकि सभी लोग उस से कम सांवले थे फिर भी समाज में उसे आसानी से अपना लिया जाता रहा था।

परेशानी तब शुरू हुई जब 14 वर्ष की उम्र में उसके माता पिता सन 2007 में उसे America ले गए और वहां New York के Buffalo शहर में रहने लगे। सबसे पहली परेशानी उसे स्कूल में झेलनी पड़ी जहाँ सभी बच्चे उसे घूर-घूर कर देखा करते थे। बच्चे उसके काले चहरे के बीचोबीच चमक रहे उसके दांतों का मजाक उड़ाते थे। सभी बच्चे उसे से दूर भागते थे। यहाँ तक की lunch तथा class room में भी कोई उसके साथ बैठना पसंद नहीं करता था।

कुछ बच्चे तो उसे छुकर भाग जाते थे। उसकी पीठ पीछे से जोर में कहते थे की देखो ये कितनी गन्दी है। कुछ बच्चे उसे कहते थे की तुम बन्दर लगती हो। इस सब से परेशां होकर वह अपनी माँ की गोदी में रोटी और पूछती कि आखिर स्कूल में सब उसे गन्दा क्यूँ कहते हैं।  उसकी बड़ी बहन ने उसे समझाया कि उसे bleech कर लेना चाहिए ताकि वह भी अपनी बड़ी बहन की तरह अच्छी दिखना शुरू हो जाये जिसने अमेरिका आते ही अपने शारीर को bleech करवा दिया था।

Nyakim-Gatwech-4-justhappyminds

(Source-Internet)

कुछ वर्ष तक यह सिलसिला चलता रहा जिसका असर ये हो रहा था की वह अपने आत्मविश्वास खोता जा रही थी और गुमसुम और अकेला रहना शुरू कर चुकी थी। उसके कोई दोस्त भी नहीं थे क्यूंकि वह अपने आप पास के बचों द्वारा अपनाई नहीं जाती थी।

Show me a skin with no bleach and I will show you the beauty.– Nyakim Gatwech

कुछ साल बाद Nyakim और उसका परिवार Buffalo से Minnesota चला गया। वहां जिस स्कूल में उसने पढना शुरू किया वहां काफी african लोग रहते थे। हालाँकि वहां पर भी सभी लोगों का रंग उसके मुकाबले काफी हल्का था मगर फिर भी वहां उसका मजाक नहीं उदय जाता था। इस नै जगह और नए स्कूल में उसने ऐसे दोस्त बनाने शुरू किये जो उसका मजाक न उड़ाते हों। उसने सिर्फ ऐसे लोगों के साथ रहना और दोस्ती करना शुरू किया जो उसे जैसे के तैसे ही अपनाना चाहते हों।

 

Nyakim-Gatwech-justhappyminds

(Source-Internet)

इसके बाद उसने अपने आप को समझाना शुरू किया कि वह जैसी भी वह अपने आप में खुबसूरत है और किसी भी कीमत पर ज्यादा लोगों में अपनाये जाने के लिए अपने आप के रंग को बदलने की कोशिश नहीं करेगी। वह हर रोज आईने के सामने खड़ी होई और अपने आप को देखते हुए कहती “तुम बहुत खुबसूरत हो, तुम्हे इस तरह के खुबसूरत रूप में इश्वर ने किसी खास वजह से बनाया है”।

एक दिन इस नए स्कूल में africans के लिए fashion show आयोजित किया गया। उसकी एक टीचर ने उसे भी उस show में हिस्सा लाइन के लिए कहा। मगर Nyakim ने यह कह कर बात को टालना चाह कि वो न तो वह कोई model है और वह नहीं चाहती कि लोगों के सामने जाए और लोग उसे उसके रंग के बाते करना शुरू करे। उसने कहा कि बड़ी मुश्किल से उसने अपना आत्मविशवास वापिस पाया है और मुश्किल से अपने आप से प्यार करने लगी है।

Confidence and self love starts within onself. Love the skin you are in for the creater give it to you as a blessing not a curse. – Nyakim Gatwech

Teacher ने उस से कहा कि वह सच में खुबसूरत है और एक ख़ास dress है जो उसे पहन लेनी चाहिए। Nyakim ने उस show में हिस्सा लिया और हिसा लेने के बाद बहुत खुश भी थी। उस show के बाद उसे ये महसूस हुआ कि वह model बन सकती है क्यूंकि वह इस show को enjoy कर रही थी।

(Source-Internet)

(Source-Internet)

उसके कुछ दिनों बाद एक local photographer से photo shoot करवाया गया। जिसमे से कुछ तस्वीरों को उस ने अपने instagram पर upload कर दिया। कुछ की सप्ताह में वो photgraphs अमेरिका, अफ्रीका और अन्य देशों के सोशल मीडिया में छा गए। लोगों ने उसके natural बने रहने, अपने आपको पसंद करने और अपने आप से प्यार करने के लिए उसे सराहा और follow करना शुरू कर दिया।

तब से Nyakim Gatewch ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। विश्वभर में आज वह एक viral sensation बन गई है। ऐसा कोई अखबार या magzine या कोई lifestyle show नहीं जिसने इस खुबसूरत model को जगन न दी हो।

Nyakim-Gatwech-2-justhappyminds

(Source-Internet)

My skin is who I am and I am proud to be called my type of black not just black. I am proud to be called Nuer, I am proud to be called South Sudanese. I am proud to be blessed with my type of darkness. I wouldn’t want it any other way. – Nyakim Gatwech

 

दोस्तों, Nyakim Gatwech की कहानी से समझा जा सकता है कि इस विश्व में आप के लिए सबसे महत्वपूरण अगर कोई है तो वह आप सवयं हैं। अगर आप अपने आप को पसंद नहीं करेंगे तो यकीं मानिये दुनिया में दूसरा भी कोई नहीं करेगा। आप को भगवान ने इस विशेष रूप में किसी विशेष कारण से भेजा है।अगर आप अपने आप को सिर्फ इसलिए बदलना चाहते हैं ताकि आपको आस-पास के लोग अपनाएं जा तो इस से बड़ी कष्टदायक मनोवृति दूसरी और कोई नहीं हो सकती है।

अगर आप ध्यान से सोचें तो समझ सकते हैं कि लोगों की इसी mentality (दूसरों की तरह दिखने की चाहत) का फायदा उठा कर न जाने कितने ही लोग आज अरबोंपति बन गए हैं। विश्व की पूरी की पूरी cosmetic industry तथा garment industry लोगों की इसी चाहत के ऊपर निर्भर है। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि आप अपने में कोई बदलाव न करें या फिर जीवन को बेहतर न बनायें। मेरा मानना तो सिर्फ इतना है किसी की देखा-देखी में अपने आप को न बदलें।

आपकी अपनी एक identity है या पहचान है। इस पहचान से प्यार करना सीखे, इसे बनाकर रखें। दूसरों की देखा-देखि में इसे नष्ट न करें। सिर्फ इसलिए अपने आप को न बदलें क्यूंकि दुनिया आपको आपके natural identity के लिए accept नहीं करती है।


Manoj Sharma

Writer, Trainer and Motivator

2 Comments

Anonymous · December 18, 2017 at 9:05 pm

Good one

Anonymous · December 13, 2017 at 1:19 pm

Great one. Keep it up

Leave a Reply

Your email address will not be published.

%d bloggers like this: