23 जून 1940 अमेरका के एक गाँव में एक बच्ची का premature जन्म हुआ। उस बच्ची का नाम विल्मा रुडोल्फ (Wilma Rudolph) था। उसका जन्म एक अत्यंत गरीब, अनपढ़ और पिछड़े हुए African American माँ बाप के घर में हुआ। उसके पिता रेलवे में एक श्रमिक और माँ लोगों के घर मे काम करती थी। वो अपने 22 भाई बहनों में 20स्वी औलाद थी। इस परिवार की हालत पैसों की कमी  और अशिक्षा और अश्वेत होने की वजह से बिलकुल ही नाजुक थी। America में उस दौर में नसलवाद अत्यंत चरम पर था।

जब Wilma छोट्टी  थी तभी से बहुत सी बिमारियों  से घिरी थी। यूँ   समझ लीजिये कि Wilma का बचपन पूरी तरह गंभीर बिमारियों घिरा था। एक बार 2 वर्ष का होने से पहले ही उसे  pneumonia और लाल बुखार हो गया था उसी समय उसे polio भी हो गया। जिसकी वजह से उसकी दोनों टाँगे में paralysis हो गया। उसका polio तो ठीक हो गया मगर दोनों टांगों के ताकत समाप्त  हो गयी। इसी की वजह से वो बहुत छोटी उम्र में ही अपाहिज हो गयी। नसलवाद की वजह से Blacks के साथ अच्छा व्यवहार नही किया जाता था और अच्छी medical facilities से भी वंचित रखा जाता था। Wilma ने लगभग 11 साल की उम्र तक braces पहने। Braces की वजह से ही वो थोडा बहुत चल फिर पाती थी। स्कूल में भी सब सहपाठी उसका इन braces की वजह से मजाक उड़ाते थे। इसके इलावा वो किसी भी तरह के खेल कूद नही कर कर पाती थी। Wilma अपने दोस्तों को देख हमेशा खेलना चाहती थी मगर ऐसा कर नही पाती थी।

Wilma की माँ से उसकी तड़प देखी नही जाती इअलिये Wilma की माँ उसे इलाज के लिए अपने घर से 80 दूर और लगातार 2 साल हर सप्ताह ले जाती रही। मगर कोई ज्यादा फायदा नही हुआ। यहाँ तक कि डॉ ने कह दिया था कि Wilma कभी भी अपने पैरों पर बिना braces के  दोबारा चल नही पाएगी।

मगर Wilma की माँ ने डॉ की बात को नकार दिया और Wilma से कहा कि वो डॉ की बात को न माने क्योंकि वो ठीक हो जाएगी। 

डॉ की सलाह पर Wilma ने अपने स्कूल में basketball खेलना शुरू किया, 11 साल की उम्र में Wilma ने अपने braces उत्तार कर दौड़ना शुरू कर दिया था और बिना braces के हो बास्केटबॉल खेलना शुरू किया। ये बात जब डॉ को मालूम हुई तो वो पुष्टि करने खुद Wilma से मिलने उसके स्कूल पहुंचे और Wilma से बिना braces के दौड़ने को कहा। Wilma ने braces उतारे और दौड़ना शुरू किया। कुछ देर दौड़ने के बाद वो गिर  गई। डॉ ने उसके पास जाकर उसे गले लगाते हुए कहा “मैं खुश हूं कि तुमने मुझे गलत साबित कर दिया, बेटी तुम सिर्फ दौडोगी ही नही बल्कि दौड़ में सबसे आगे भी निकल जाओगी”।

Wilma की माँ ने उनके लिए एक coach का  इंतजाम   किया। स्कूल प्रशासन ने भी उसकी improvement देखते हुए उसका हौसला बढ़ाया और उसका साथ दिया। Wilma ने सबसे पहले 1953 में inter school race में भाग लिया जिसमे में सबसे आखिरी स्थान पर रही। 
मगर इसी बीच को basketball भी खेलती रही। जो कि Wilma का तब तक का major स्पोर्ट था। फिर वक दिन Tennessee State University के ट्रैक कोच Ed Temple की नजर उन पर पड़ी। वो Wilma की natural atheletic काबिलियत को पहचान गए। उनका मानना था कि Wilma एक born runner है। 

Temple ने Wilma को कोच करना शुरू किया। कुकब समय बाद Temple ने यूनिवर्सिटी में प्रतियोगियाएँ करवाई। Wilma ने 9 races में भाग लिया और 9 की 9 जीत गई। ये Wilma के उड़ान की शुरुआत थी। Wilma की आश्चर्यजनक speed के लिए उसे “skeeteer” नाम दिया गया। 

1956 ऑस्ट्रेलिया olympic games के लिए जब चयन शुरू हुआ तो Wilma 400m की रिले के लिए qualify कर गई। वो USA से ऑस्ट्रेलिया जाने वाली team  में सबसे छोटी उम्र की खिलाड़ी थी। अभी वो मात्र 16 साल की थी। इस मे Wilma ने bronze medal जीता। 

अगले olympic games रोम, इटली में 1960 में हुए। ये साल Wilma के लिए golden opprtunity साबित होने वाला था। उस वक़्त Wilma ने तीन दौड़ों 100m, 200m और 400m रिले में भाग लिया। 

Wilma तीनो ही दौड़ों में तब तक के सारे world records को beat करते हुए तीनो ही दौड़ें जीत ली और तीन gold medal जीत कर नए world records की झड़ी लगा दी। 100m और 200m की दौड़ में तो वो दूसरे नंबर की खिलाड़ी से 3 yards से भी ज्यादा यानि लगभग 3m के gap से जीती। इस तरह वो तीन gold medal जीतने वाली पहली USA महिला थीं। Wilma विश्व की सबसे तेज धावक बन गयी। 

Original 1960 Race video: ©IOC

Wilma एकदम से America में एक celebrity बन गई। यहां तक कि उस वक़्त के मौजूदा US राष्ट्रपति John F. Kennedy ने उन्हें dinner के लिए white हाउस बुलाया। उन्हें white house ने ticker tape parade से भी स्वागत किया। Wilma को US OLYMPIC HALL OF FAME का मेंबर बनाया गया। 

Wilma Rudolph: Beating Odds

दोस्तों, मानसिक अपंगता से ज्यादा बड़ी दूसरी और कोई बीमारी नही होती है। बेशक Wilma के लिए सारी शारीरिक परिस्थितियां पक्ष में नही थी। मगर उनकी ताक़तवर मानसिकता ने उन्हें Legend बना दिया। Wilma ने दुनिया को सिखाया कि लोग आप के बारे में क्या मत रखते हैं इस बात से कोई फर्क नही पड़ता, फर्क इस बात से पड़ता है कि आप अपने बारे में क्या सोचते हैं। डॉ का मत था कि Wilma कभी भी बिना braces के नही चल पाएगी। मगर ये तो डॉ की व्यक्तिगत सोच थी न कि सच्चाई। सच्चाई तो वो है जो हम ने अभी अभी जानी कि Wilma विश्व की सबसे तेज दौड़ने वाली महिला थी। 


आपका दोस्त

  मनोज शर्मा

—————————-

B&W Image source: Internet

———————————


Manoj Sharma

Writer, Trainer and Motivator

5 Comments

Bishan Sharma · October 23, 2017 at 9:58 pm

Super

P.Rana · September 5, 2017 at 9:10 am

It’s a beautiful story and its become most beautiful after narrated by you…

sushmita · September 2, 2017 at 4:28 pm

very nice… 😊

aadhyasharma · September 2, 2017 at 1:40 pm

Great

upendra kumar · September 2, 2017 at 11:13 am

बहुत प्ररेणा भरी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published.

%d bloggers like this: